महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय : विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने पर कुलगुरु को फोन पर धमकाया, जानें पूरा मामला

एक निजी कॉलेज संचालक ने अन्य व्यक्ति से कॉल करवाया

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय : विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने पर कुलगुरु को फोन पर धमकाया, जानें पूरा मामला

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल को विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने पर धमकाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कैलाशचन्द्र शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। मामले में 27 दिसम्बर को कुलसचिव शर्मा ने प्रकरण दर्ज कराया। 

अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल को विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने पर धमकाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कैलाशचन्द्र शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि एमडीएस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध टोंक निवाई स्थित अभिषेक कॉलेज दतवास के निदेशक राजेश गुर्जर के कहने पर जयपुर स्थित सांगानेर निवासी दातार सिंह ने महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रवेश से सम्बन्धित मामले में 26 दिसम्बर को शाम 5 बजे कुलगुरु प्रो. अग्रवाल को कॉल किया। कुलगुरु ने नियम व प्रक्रिया की बात कही। आवेश में आकर दातार सिंह ने अशोभनीय व अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया। कुलगुरु ने फोन बन्द कर दिया तो आरोपी ने फोन पर मैसेज भेजकर धमकाया। मामले में 27 दिसम्बर को कुलसचिव शर्मा ने प्रकरण दर्ज कराया। 

27 को बन्द हो चुका है प्रवेश पोर्टल
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मामला निर्धारित सीटों से अधिक सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने का है। जबकि बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश की स्वीकृति फिलहाल विश्वविद्यालय को नहीं मिली है। इधर, एमडीएस विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश का पोर्टल 27 दिसम्बर को बन्द हो चुका है। 

एक निजी कॉलेज संचालक ने एक अन्य व्यक्ति से कुलगुुुरु को कॉल करवाया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कुलगुरु से अभद्रता की और कॉल बन्द करने पर मैसेज भेजकर धमकाया। इस सम्बंध में प्रकरण दर्ज कराया है। 
-कैलाशचंद्र शर्मा, कुलसचिव,
 एमडीएस विश्वविद्यालय 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला