मोदी ने सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ : चयनित युवाओं को वितरित किए नियुक्ति-पत्र, बालिकाओं से किया संवाद

नहरों के विकास एवं जीर्णोंद्धार के कार्यों का भी शिलान्यास

मोदी ने सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ : चयनित युवाओं को वितरित किए नियुक्ति-पत्र, बालिकाओं से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया और राजस्थान के लोगों को 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत के 43 प्रमुख कार्यों एवं परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात दी।

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया और राजस्थान के लोगों को 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत के 43 प्रमुख कार्यों एवं परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात दी। इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये। प्रधानमंत्री ने कायड़ विश्रामस्थली में बने टीकाकरण स्थल से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने नौ से 14 वर्ष की पांच बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीका लगाये जाने के बाद उनसे संवाद भी किया।  जिन कार्यों एवं परियोजना की सौगात मिली, उनमें लगभग आठ हजार 554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से तथा करीब आठ हजार 132 करोड़ रुपये की नौ प्रमुख परियोजनाएं केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा विभाग से जुड़ी हैं। इन विभागों में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, ऊर्जा, जल संसाधन, उद्योग, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री ने चार हजार 516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें लगभग एक हजार 208 करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक चार लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और एक हजार 114 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक आठ लेन कैरिजवे का लोकार्पण किया गया। प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सु²ढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लोकार्पण के विभिन्न कार्यों में 103 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर शाहपुरा से थानागाजी तक टू लेन सड़क, 546 करोड़ रुपये के देवगढ़ से राजस्थान गुजरात सीमा तक (चरण-एक) सड़क निर्माण कार्य, 190 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग 89 के (नया एनएच 58) अजमेर-नागौर सेक्शन के पेव शोल्डर के साथ टू लेन में अपग्रेडेशन एवं 110 करोड़ रुपये की लागत के जैसलमेर सम धनाना रोड़ के चौड़ाईकरण और सु²ढ़ीकरण के कार्य शामिल है।

मोदी ने जयपुर में 286 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से चौरडिय़ा पेट्रोल पम्प होते हुए मालपुरा गेट तक एलिवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक एक हजार 243 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन एलिवेटेड रोड, बारां जिले में 322 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग एवं सवाईमाधोपुर में 111 करोड़ रुपये की लागत के एनएच 552 पर कुस्तला-सवाईमाधोपुर सेक्शन के फॉर लेन कार्य का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में 526 करोड़ रुपये के आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के लिए नोनेरा वृहद् पेयजल परियोजना के 1021 करोड़ रुपये से अधिक लागत के चार पैकेज और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के दो हजार 247 करोड़ रुपये की लागत के पांच पैकेजों की एवं बीकानेर जिले के वृहद पेयजल परियोजना के 660 करोड़ रुपये के दो कार्यों की आधारशिला रखी। बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर, हनुमानगढ़ एवं डूंगरपुर जिले में नहरों के विकास एवं जीर्णोंद्धार के कार्यों का भी शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के प्रमुख केंद्रों से बिजली के सुगम पारेषण के लिए तीन हजार 616 करोड़ रुपये की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण किया। साथ ही, 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) सहित 1781 करोड़ रुपये के विद्युत से जुड़े विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इनमें तीन हजार 320 पटवारी (राजस्व), दो हजार 291 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक (ग्रामीण विकास), दो हजार 590 पशुधन सहायक, 281 पशु परिचर, तीन हजार 822 सीएचओ, 472 फार्मा असिस्टेंट, 203 कम्पाउन्डर आयुर्वेद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर 335, 7 हजार 357 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, लैब तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर, नर्सिंग ट्यूटर, नर्स, नर्स ग्रेड-द्वितीय एवं खनन विभाग में विभिन्न पदों पर 101 और स्कूल शिक्षा एवं अन्य विभागों की नियुक्तियां शामिल हैं।

Read More विधानसभा में आज चर्चा : सरकार के दो वर्ष और कांग्रेस के पाँच वर्ष पर होगी बहस, विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केजरीवाल ने दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेला : सीवर और पानी की हालत किसी से छिपी नहीं, कपिल मिश्रा ने कहा- ईमानदारी का नकली मेडल लेकर घूमते रहे केजरीवाल ने दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेला : सीवर और पानी की हालत किसी से छिपी नहीं, कपिल मिश्रा ने कहा- ईमानदारी का नकली मेडल लेकर घूमते रहे
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 11 वर्षों में दिल्ली की सड़क, पानी और सीवर व्यवस्था...
मोदी की दूरदर्शी सोच से भारत बन रहा वैश्विक ताकत : प्रदेश को हमेशा दी विकास की सौगातें, भजनलाल बोले- किसानों के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में हुए ऐतिहासिक कार्य
होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव 
सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे से पहले ही मिलेगा अलार्म, जयपुर में विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीक
आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में विस्फोट :  हादसे में 10 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी
ग्लोबल मार्केट में हड़कंप : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर : अजमेर आस्था और शौर्य की धरती, मोदी ने कहा- यहां क्रांतिवीरों के पदचिह्न