मोदी आज अजमेर आएंगे, राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभांरभ करेंगे
16,680 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कायड़ विश्राम स्थली पहुंचेंगे। सुबह 10.45 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से हैलीकॉप्टर से लगभग 11.15 बजे कायड़ विश्राम स्थली पहुचेंगे। 16,680 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कायड़ विश्राम स्थली पहुंचेंगे। वह सुबह 10.45 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से हैलीकॉप्टर से लगभग 11.15 बजे कायड़ विश्राम स्थली पहुचेंगे। यहां वह 16,680 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
यह परियोजनाएं शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़कें, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना सहित प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं। साथ ही राष्ट्रव्यापारी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वह विश्राम स्थली पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारी शुक्रवार को दिनभर जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वह लगभग 1.15 बजे रवाना होंगे।

Comment List