राष्ट्रीय बागवानी मिशन सरकार की नई पहल : सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सपोर्ट सिस्टम बनेगा सहारा, 50 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार

किसानों की फसलों में होगा इजाफा

राष्ट्रीय बागवानी मिशन सरकार की नई पहल : सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सपोर्ट सिस्टम बनेगा सहारा, 50 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत सब्जी उत्पादन में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सपोर्ट सिस्टम स्थापित करने पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसकी इकाई लागत 20 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर तय। एक किसान को 0.40 से 2 हेक्टेयर तक आनुपातिक लाभ दिया जाएगा। अजमेर को 170 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला।

अजमेर। किसानों को सब्जी उत्पादन में आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए सरकार की नई पहल के तहत मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर उप योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन शुरू किया है। जिसके चलते अब सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सपोर्ट सिस्टम स्थापित करने पर सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत सपोर्ट सिस्टम की इकाई लागत 20 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। इस निर्धारित लागत पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान देय होगा। उद्यानिकी विभाग की उप निदेशक आरती यादव के अनुसार एक लाभार्थी किसान को न्यूनतम 0.40 हेक्टेयर से लेकर अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र तक प्रोरेटा बेसिस (आनुपातिक) पर अनुदान का लाभ दिया जा सकेगा। अजमेर जिले को कृषक श्रेणीवार कुल 170 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यह लाभ टमाटर एवं बेल वाली फसलों यथा खीरा, लौकी, तोराई, करेला और टिण्डा आदि के लिए मिलेगा। सपोर्ट सिस्टम के उपयोग से सब्जी की फसलों में पौधों को उचित सहारा मिलता है। इससे फसलों का बेहतर विकास होता है और उच्च गुणवत्ता और अधिक उत्पादन प्राप्त करने में भी भारी सहायता मिलती हैं। किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

सत्यापन के बाद होंगे लाभान्वित :

योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक किसान संबंधित उद्यान विभाग कार्यालय अथवा अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक उद्यान से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को सपोर्ट सिस्टम में उपयोग की गई सामग्री के लिब प्रस्तुत करने होंगे। जिसके बाद सत्यापन के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय