एनएसएस विद्यार्थियों ने किया नेडलिया गांव का भ्रमण: किसानों और विद्यार्थियों से साझा की नई तकनीक
एनएसएस शिविर: स्वयंसेवकों ने नेडलिया गांव में फैलाई शिक्षा की अलख
मदस विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नेडलिया गांव में स्वच्छता रैली निकाली और स्कूली बच्चों को खेल व योग सिखाया। उन्होंने किसानों के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों पर भी चर्चा की।
अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को नेडलिया गांव का भ्रमण किया। वहां स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली का स्वयंसेवकों ने आयोजन किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर मोनिका भटनागर ने बताया कि स्वयंसेवकों ने नेडलिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वयंसेवकों द्वारा कार्ड सीट के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा के छात्र-छात्राओं को शिक्षक द्वारा ज्ञान से परिपूर्ण किया।
स्वयं सेवकों ने कार्ड सीट पर दिशाओं का ज्ञान प्रदान किया। स्वयं सेवकों ने गणित के छोटे-छोटे सूत्रों के माध्यम से जोड़, बाकी ,गुणा व भाग करना सिखाया। सामाजिक विज्ञान की जानकारी प्रदान की। विद्यालय के छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर पारितोषिक भी प्रदान किया गया। स्वयंसेवकों के एक अन्य समूह ने छोटे बच्चों को प्रतिदिन काम में आने वाले योग अभ्यास करवाएं तथा एक अन्य समूह ने छात्र-छात्राओं को शारीरिक पुष्टि के लिए खेल भी खिलाएं। स्वयंसेवकों ने ग्रामीण व कृषि क्षेत्र का भ्रमण कर कृषि क्षेत्र से संबंधित जानकारियां प्राप्त की तथा कुछ नई तकनीकियों के बारे में भी स्वयंसेवकों ने किसानों से अपने विचार साझा किये।

Comment List