एसआई परीक्षा 2025 : उत्तरकुंजी पर आज से दर्ज होंगी आपत्तियां, प्रति प्रश्न देना होगा सौ रुपए शुल्क

सुविधा केवल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए

एसआई परीक्षा 2025 : उत्तरकुंजी पर आज से दर्ज होंगी आपत्तियां, प्रति प्रश्न देना होगा सौ रुपए शुल्क

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के प्रथम एवं द्वितीय प्रश्न पत्रों की मॉडल उत्तरकुंजियाँ वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। आयोग सचिव ने बताया कि यह परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के प्रथम एवं द्वितीय प्रश्न पत्रों की मॉडल उत्तरकुंजियाँ वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। आयोग सचिव ने बताया कि यह परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से 'क्वेश्चन ऑब्जेक्शन' लिंक का चुनाव करना होगा।

आयोग ने प्रति प्रश्न सौ रुपए आपत्ति शुल्क निर्धारित किया है, जिसका भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क वापस नहीं लौटाया जाएगा। ​अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी होगी। यह सुविधा केवल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए है; अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को निरस्त कर दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड
अप्रैल का मौसम बदला नजर आ रहा। जेट स्ट्रीम के नीचे खिसकने और लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान...
ट्रंप की चेतावनी : ईरान को हथियारों की आपूर्ति करने पर वाले देशों पर लागू करेंगे 50 प्रतिशत टैरिफ, कहा- किसी को नहीं मिलेगी कोई छूट
अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला : 'बाँटो और राज करो’ की सोच पर काम करने का लगाया आरोप, बोले-यह देश के लोगों को आपस में लड़ाने वाले “अनरजिस्टर्ड गिरोह” 
व्यापार स्तमहासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट, बाजारों की ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा
बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग से बचाव के बताए उपाय
न्यूरोसर्जन डॉ. अचल शर्मा का वीआरएस मंजूर, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
सरकारी आयोजनों में फिजूलखर्ची पर रोक : अब राजकीय भवनों में ही होंगे कार्यक्रम, अनावश्यक खर्चों पर लगेगा ब्रेक