खेत में छिपे पैंथर का ग्रामीणों पर हमला : मासूम समेत तीन घायल, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम
गांव के पास जेसीबी चालक ने पैंथर को देखा
क्षेत्र के भीमपुरा गांव में खेत में छिपे पैंथर के हमले में मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह गांव के पास जेसीबी चालक ने पैंथर को देखा।
मांगलियावास-ब्रिक्चियावास। क्षेत्र के भीमपुरा गांव में खेत में छिपे पैंथर के हमले में मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह गांव के पास जेसीबी चालक ने पैंथर को देखा गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे।
इधर, ग्रामीणों के शोर से घबराकर पैंथर खेतों की ओर भागा और भीमपुरा निवासी 14 वर्षीय फरहान पुत्र नानू मेहरात पर झपट्टा मार दिया, पीठ पर नाखून लगने से वह घायल हो गया। उसे फिरोज पुत्र सुलेमान मेहरात के साथ उपचार के लिए अजमेर भेजा गया। बताया गया कि पैंथर हाकम मेहरात के खेत में छिपा था। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया, लेकिन पिंजरे में प्रवेश करने के बाद पैंथर निकलकर फिर खेतों की ओर चला गया। इसी दौरान भागते हुए पैंथर ने 60 वर्षीय सफी मोहम्मद पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

Comment List