प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री के साथ जाने के लिए नहीं मिले कार्मिक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रबंधन और कर्मचारी संघ के विवाद में परीक्षा तैयारियां होने लगी प्रभावित

शेष जिलों से मांगे केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स 

प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री के साथ जाने के लिए नहीं मिले कार्मिक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रबंधन और कर्मचारी संघ के विवाद में परीक्षा तैयारियां होने लगी प्रभावित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार का असर सालाना परीक्षा तैयारी पर पड़ता नजर आ रहा है। बोर्ड अधिकारी परीक्षा संबंधी कार्य निर्धारित समय पर सम्पन्न कराने की प्जुगत में लगे हैं, लेकिन कर्मचारियों का समर्थन नहीं मिलने से कार्य प्रभावित हो रहा है।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार का असर सालाना परीक्षा तैयारी पर पड़ता नजर आ रहा है। बोर्ड अधिकारी परीक्षा संबंधी कार्य निर्धारित समय पर सम्पन्न कराने की प्जुगत में लगे हैं, लेकिन कर्मचारियों का समर्थन नहीं मिलने से कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि सोमवार को पूरी कोशिश के बावजूद प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री नहीं भेजी जा सकी, परीक्षा सामग्री के साथ एक भी कर्मचारी जाने को तैयार नहीं हुआ।

दैनिक नवज्योति ने सोमवार के अंक में अब तक जारी नहीं हो सका बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया कि 15 दिसम्बर से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन जिला मुख्यालयों पर अभी तक प्रैक्टिकल सामग्री नहीं भेजी जा सकी है। खबर प्रकाशन के बाद बोर्ड प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री भेजने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन एक भी बोर्ड कार्मिक परीक्षा सामग्री के साथ जाने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में सोमवार को भी परीक्षा सामग्री रवाना नहीं हो सकी। जानकारों की मानें तो बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री भेजे जाने के समय साथ में बोर्ड कार्मिक की भी उपस्थिति अनिवार्य है। 

शेष जिलों से मांगे केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स 
बोर्ड प्रशासन और मंत्रालयिक कर्मचारी यूनियन के बीच ठनी आपाधापी के बीच बोर्ड के प्रदेश के 10 जिलों के केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स भी अब तक जारी नहीं हो सके हैं, जबकि केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक हुए 20 दिन का समय गुजर चुका है। ऐसे में बोर्ड प्रबंधन ने सोमवार को शेष रहे सभी 10 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर सोमवार को ही अपने-अपने जिलों में केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स शाम 4 बजे तक प्रस्तुत किए जाने के निर्देश जारी किए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित