प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर: एचपीवी टीकाकरण अभियान की करेंगे शुरुआत; 16,686 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा
अजमेर में पीएम मोदी: विकास परियोजनाओं और टीकाकरण का महाशुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर में 16,686 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। वह कायड़ विश्राम स्थली से HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे और 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में होने वाली इस विशाल जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम और फाइनल रिहर्सल पूरी कर ली गई है।
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अजमेर आएंगे। वह कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित होने वाली जनसभा में 9 से 14 साल तक की बालिकाओं को एचपीवी टीके की खुराक देकर एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की 16,686 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। वह लगभग 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शाहिद केंद्र में प्रदेश के मंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारी को अंतिम रूप दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री की यात्रा की फाइनल रिहर्सल भी की गई। सुरक्षा एजेंटीयों ने कायड़ विश्राम स्थली को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया है। यहां बाहर से आने वाले आमजन के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक में व्यवस्था की गई है। साथ ही बड़ी एलइडी स्क्रीन भी लगाई गई है।

Comment List