प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 : गणित विषय- आज से खोला जाएगा आवेदन ऑनलाइन भरने का लिंक

आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा

प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 : गणित विषय- आज से खोला जाएगा आवेदन ऑनलाइन भरने का लिंक

इसके बाद आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित किए जाएंगे।

अजमेर। प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के गणित विषय के पदों के लिए जारी विचारित सूची में 397 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक सोमवार से 7 सितंबर 2025 (रात्रि 11.59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना है। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी।

दस्तावेज जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित किए जाएंगे। प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के इंग्लिश विषय के पदों के लिए जारी विचारित सूची में 701 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक सोमवार तक खुला रहेगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से  की जाएगी। 
 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू