परवान चढ़ा पुष्कर पशु मेला : 100 बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में पहुंचा अश्व ‘बादल’, स्वागत में उछाले नोट

बादल के साथ ‘न्यू बादल’ और ‘विश्वास’ नाम के दो घोड़े भी आए

परवान चढ़ा पुष्कर पशु मेला : 100 बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में पहुंचा अश्व ‘बादल’, स्वागत में उछाले नोट
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर पशु मेले में उस समय खासा रोमांच और उत्साह देखने को मिला, जब 100 निजी बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में ‘बादल’ नामक अश्व ने शाही अंदाज में मेले में प्रवेश किया।

पुष्कर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर पशु मेले में उस समय खासा रोमांच और उत्साह देखने को मिला, जब 100 निजी बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में ‘बादल’ नामक अश्व ने शाही अंदाज में मेले में प्रवेश किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, सुरक्षा का कड़ा पहरा और घोड़ों के स्वागत में उड़ते नोटों के बीच निकले इस जुलूस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बादल की एक झलक पाने, उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने और रील बनाने के लिए मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। केकड़ी के अश्वपालक राहुल जेतवाल बादल को लेकर चौथी बार पुष्कर मेले में पहुंचे हैं। हालांकि इस बार उनकी आमद का अंदाज बिल्कुल अलग और धमाकेदार रहा। बादल के साथ ‘न्यू बादल’ और ‘विश्वास’ नाम के दो अन्य घोड़े भी मेले में लाए गए हैं। तीनों ही घोड़े सफेद रंग के और शानदार कद-काठी वाले हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे तीनों अश्व केकड़ी से पुष्कर के नए मेला मैदान पहुंचे।

ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया, जो मेले में उनके लिए तैयार किए गए अस्थायी स्टड फार्म तक पहुंचा। जुलूस की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 100 निजी बांउसरों तैनात किए गए थे।

अमेरिका के पर्यटक हुए रोमांचित :

पुष्कर मेले में आए अमरीका के 20 सदस्यीय विदेशी पर्यटकों का दल पशु मेला देखकर काफी रोमांचित हुए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते कहा कि वे यहां यहां जस्ट 2 घंटे पहले आए है, यहां उन्हे कोई अंदाजा नहीं था कि उन्हें यहां इतना भव्य सुन्दर और भीडभाड़ वाला दृश्य देखने को मिलेगा। साथ ही बताया कि उन्होंने भारतीय की संस्कृति के बारे में सीखना शुरू किया है तथा वे यहां कैमल के शृंगार को देखकर सभी काफी रोमांचित हुए है।

Read More 2025 में 68,327 विदेशी पर्यटक भी पहुंचे पुष्कर : 17 से 24 नवंबर तक सजेगा आस्था, संस्कृति और पर्यटन का मेला 

मेले में अब तक पहुंचे 7598 पशु :

Read More दरगाह क्षेत्र में जायरीनों की जेब काटने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार 

पुष्कर के रेतीले धोरों में पशुओं की मंडी सज कर तैयार हो गई है। नए मेला मैदान में सजी मंडी में पशु व पशुपालकों की आवक बनी हुई है। अब तक मेले में ऊंट व अश्व सहित 7 हजार से अधिक पशु पहुंच गए है। मेला अधिकारी डा0 नवीन परिहार ने बताया कि मेले में रविवार की शाम तक 7 हजार 598 पशुओं की आवक दर्ज की गई है। इनमें सर्वाधिक 4150 अश्व शामिल है। जबकि अ•ाी तक 3411 ऊंट वंश की आमद हुई है। 14 गौवंश व 10 •ौंस वंश 13 बकरा बकरी आए है।

Read More पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन  इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी...
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें