पुष्कर मेले का आगाज, सात समंदर पार तक छाया राजस्थानी रंग

भूमि पूजन हुआ और पुलिस जवानों ने सलामी दी

पुष्कर मेले का आगाज, सात समंदर पार तक छाया राजस्थानी रंग
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राजस्थानी परंपराओं के बीच आगाज हुआ। मेला स्टेडियम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

पुष्कर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राजस्थानी परंपराओं के बीच आगाज हुआ। मेला स्टेडियम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले पं. कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व में भूमि पूजन हुआ और पुलिस जवानों ने सलामी दी।

कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, आईजी डॉ. रवि, जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, नगर परिषद सभापति राजेंद्र बाकोलिया, उपसभापति लक्ष्मीदेवी पाराशर और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार मौजूद रहे। इनके साथ उपखंड अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट गुरुप्रसाद तंवर, एडीएम अभिषेक गोयल, एएसपी डॉ. लालचंद कायल, सीओ ग्रामीण सत्येंद्र नेगी, तहसीलदार इन्द्रजीत सिंह चौहान, नगर परिषद आयुक्त रेखा जैसवानी, सीआई अशोक बिशु, पर्यटन विभाग के प्रद्युम्न शर्मा, डॉ. साकेत पाठक, अजय सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक पाराशर, पार्षद मोहित पाराशर, वेदप्रकाश पालरिया, तनुजा चौहान, अनुज पाराशर, शरपत सिंह रावत, मुकेश कुमावत, विष्णु सेन, धर्मेंद्र नागौरा, हरिशंकर चौहान, नारायण दायमा, धीरज जादम, मोहन सिंह रावत, संदीप पाराशर, शंभू चौहान, मनीष सोनी, सुमन कुमावत, सर्वेश शास्त्री, देवांश पाराशर, कमल रावत, हिमांशु योगी, गोविंद शर्मा, नेहरू पंडित, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, रघु पारीक और जगदीश कुड़रिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

लोकनृत्य, नगाड़ों और खेलों ने बांधा समां- करीब 200 छात्राओं ने राजस्थानी गीतों पर सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी के साथ विदेशी महिला और पुरुष पर्यटकों ने भी नगाड़े बजाए। विदेशी युवतियों ने हिंदी गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। मंत्री सुरेश सिंह रावत और सभापति राजेंद्र बाकोलिया भी नगाड़े बजाते नजर आए। मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित ब्रह्मा कॉरिडोर से पुष्कर की धार्मिक और पर्यटन पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने श्रद्धालुओं और पशुपालकों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की बात कही।

 

Read More पुष्कर मेले में दिखेगा राजस्थान की संस्कृति का रंग, विदेशी पर्यटक खेलेंगे देसी खेल 17 से 24 नवंबर तक सजेगा आठ दिवसीय मेला

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन  इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी...
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें