चिंतन शिविर : राहुल गाँधी ने की कांग्रेस जिलाध्य्क्ष के परिजनों से मुलाकात, व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्गों का जाना हाल

राहुल गांधी की सादगी ने जीता दिल

 चिंतन शिविर : राहुल गाँधी ने की कांग्रेस जिलाध्य्क्ष के परिजनों से मुलाकात, व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्गों का जाना हाल
अजमेर चिंतन शिविर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों के परिवारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर फीडबैक लिया। उन्होंने परिजनों के साथ फोटोशूट कराया और व्हीलचेयर पर आए बुजुर्गों का हालचाल जाना। राहुल गांधी की संवेदनशीलता और शालीनता देखकर युवाओं ने कांग्रेस से जुड़ने का भरोसा दिलाया।

अजमेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चिंतन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रदेश भर के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष के परिवारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर परिवार सहित फोटोशूट करवाया। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के अलावा उनके परिजनों से भी कांग्रेस संगठन और उनकी व्यक्तिगत रुचि सहित उनके जिले शहर और आसपास की गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। राहुल गांधी से मिलकर बाहर निकले परिजनों ने पत्रकारों के समक्ष खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर काफी खुशी हुई।

राहुल गांधी बहुत सरल और सभ्य है ऐसे नेता के नेतृत्व में कांग्रेस की केंद्रीय प्रदेश में सरकार बनना ही चाहिए। क्योंकि राहुल गांधी संवेदनशील नेता होने के साथ शालीन और पढ़े-लिखे नेता है। हर वर्ग के लिए संघर्ष करते हैं, जिला अध्यक्ष के परिवारों से कई युवा ने भी राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि उनकी शिक्षा पूरी होने के बाद वह भी अवश्य कांग्रेस संगठन ज्वाइन करेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले परिवारों में कई बुजुर्ग भी मौजूद रहे।

उन्होंने गांधी को बताया कि जब वह 15 साल की उम्र में हुआ करते थे तब कांग्रेस संगठन के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। और आज उनके परिवार से कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष है। मुलाकात करने वालों में कुछ जिला अध्यक्ष के परिजन व्हीलचेयर पर आए तो, गांधी ने उनसे अलग से बात कर व्हील चेयर पर आने का कारण पूछा। जब उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट हो गया था या वृद्धावस्था के कारण चलने फिरने में परेशानी होती है, इसलिए व्हीलचेयर का उपयोग कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस