रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन
ट्रेन रांची से प्रत्येक रविवार को सुबह 10.50 बजे रवाना
रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक 13 ट्रिप करेगी।
अजमेर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक 13 ट्रिप करेगी। ये ट्रेन अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 11.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 1.25 बजे आगमन व 1.35 बजे प्रस्थान कर रविवार को सुबह 7.30 बजे रांची पहुॅचेगी। इसी प्रकार 09620, रांची- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (13 ट्रिप फेरे करेगी।
ये ट्रेन रांची से प्रत्येक रविवार को सुबह 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 3.55 बजे आगमन व 4.05 बजे प्रस्थान कर 6.35 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां ,छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना ,सागर ,दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढवा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार ,टोरी एवं लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Comment List