आरएएस परीक्षा 2024: 30 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र, अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

RPSC अपडेट: RAS 2024 मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों हेतु निर्देश

आरएएस परीक्षा 2024: 30 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र, अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2024 मुख्य परीक्षा में सफल 30 नए अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन (DAF) और सेवा प्राथमिकता लिंक सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी 19 से 23 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। साक्षात्कार से पूर्व पात्रता जांच और विशेष योग्यजनों का मेडिकल परीक्षण अनिवार्य है। यह चयन पूरी तरह प्रोविजनल है।

अजमेर। आरएएस/ आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 26 दिसम्बर तथा 18 मार्च को जारी परिणाम में उत्तीर्ण 30 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने का लिंक 19 से 23 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। आयोग सचिव ने बताया कि विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने के बाद ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा। 

आरपीएसी ने आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2024 के क्रम में विभिन्न आरक्षित वर्गों में अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 नए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों में विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक और विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। सफल घोषित किए गए इन अभ्यर्थियों को 19 से 23 मार्च तक अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना है। साथ ही विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों मेडिकल परीक्षण के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में उपस्थित होना होगा। आयोग सचिव ने बताया कि यह परिणाम पूरी तरह प्रोविजनल है और यदि कोई भी अभ्यर्थी विज्ञापन की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो किसी भी स्तर पर उसकी पात्रता निरस्त की जा सकती है। साक्षात्कार की तिथियों के संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,