आरएएस परीक्षा 2024 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अंतिम चरण साक्षात्कार पत्र किए जारी, 17 अप्रैल तक प्रक्रिया

अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र अपलोड कर दिए

आरएएस परीक्षा 2024 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अंतिम चरण साक्षात्कार पत्र किए जारी, 17 अप्रैल तक प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस 2024 के अंतिम चरण के साक्षात्कार 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित। 15 से 17 अप्रैल के अभ्यर्थियों के कॉल लेटर वेबसाइट पर जारी। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। परिणाम 17 अप्रैल को जारी होने की संभावना।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के तहत नवें चरण (अंतिम चरण) के साक्षात्कार गत 1 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे हैं। आयोग 17 अप्रैल को ही परिणाम जारी कर सकता है। आरपीएससी ने नवें एवं अंतिम चरण के लिए एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र अपनी वेबसाइट पर गत 25 मार्च को अपलोड किए थे। अब आयोग ने 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होने वाले साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र अपलोड कर दिए हैं।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार में उपस्थित होंगे। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रति, संलग्नक दस्तावेजों की एक प्रति स्वहस्ताक्षरित मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार के समय आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। आयोग द्वारा साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन रूप में नहीं भेजे जाएंगे और ना ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र तथा सेवा प्राथमिकता क्रम प्रपत्र स्वीकार किए जाएंगे।

 

 

Read More लेपर्ड नहीं करेंगे अब आबादी क्षेत्र का रुख, गंगा भैरव घाटी में 4 हेक्टेयर वन भूमि पर तैयार किया बेस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक