आरएएस भर्ती 2024: आयोग ने जारी किए सातवें चरण के साक्षात्कार एडमिट कार्ड, 5 से 13 मार्च तक चलेगा साक्षात्कार दौर

आरपीएससी साक्षात्कार: 5 मार्च से शुरू होगा सातवां चरण

आरएएस भर्ती 2024: आयोग ने जारी किए सातवें चरण के साक्षात्कार एडमिट कार्ड, 5 से 13 मार्च तक चलेगा साक्षात्कार दौर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा 2024 के सातवें चरण के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। 5 से 13 मार्च तक चलने वाले इन इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल दस्तावेज, विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां लाना अनिवार्य है।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के साक्षात्कार का सातवां चरण 5 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। आयोग के उप सचिव संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि साक्षात्कार के सातवें चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 

अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार पत्र पृथक से ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फॉर्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां, सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी एक-एक स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी साथ लानी होगी। ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र तथा सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी दस्तावेजों के संबंध में आयोग द्वारा पूर्व में 24 नवंबर को जारी किए गए दिशा-निदेर्शों का भी अवलोकन कर लें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट...
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग