आरएएस भर्ती-2024 : नौवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी, 1 से 17 अप्रैल तक होंगे नौवें चरण के साक्षात्कार
शेष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र भी जल्द जारी किए जाएंगे
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस-2024 के नौवें चरण के साक्षात्कार 1 से 17 अप्रैल तक। 1-10 अप्रैल के अभ्यर्थियों के कॉल लेटर वेबसाइट पर जारी कर दिए। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फॉर्म, सेवा वरीयता की प्रतियां व मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य।
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत नौवें चरण के साक्षात्कार 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 1 से 10 अप्रेल के बीच होना है, उनके साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। शेष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र भी जल्द जारी किए जाएंगे।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फॉर्म और सेवा प्राथमिकता क्रम की दो-दो प्रतियां लानी अनिवार्य होंगी। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों को सभी संबंधित दस्तावेजों की एक स्व-हस्ताक्षरित प्रति और मूल दस्तावेज भी साक्षात्कार के समय आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और न ही किसी भी प्रकार के ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।

Comment List