RBSE की दसवीं और बारहवीं की अंक तालिका अब तक जारी नहीं, बोर्ड की इस लेट लतिफी से परीक्षार्थियों को परेशानी

स्कूलों द्वारा भी स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी नहीं

RBSE की दसवीं और बारहवीं की अंक तालिका अब तक जारी नहीं, बोर्ड की इस लेट लतिफी से परीक्षार्थियों को परेशानी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की अंक तालिका अब तक जारी नहीं। दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी किए हुए 23 दिन बीत चुके। जबकि 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किए हुए 17 दिन। बोर्ड की इस लेट लतिफी से परीक्षार्थियों को परेशानी।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की अंक तालिका अब तक जारी नहीं की गईं है। दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी किए हुए 23 दिन बीत चुके हैं। जबकि 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किए हुए 17 दिन का समय बीत चुका है। लेकिन बोर्ड प्रशासन ने अब तक भी स्कूलों को दोनों ही बोर्ड कक्षाओं की अंक तालिकाएं नहीं भिजवाई है। बोर्ड की इस लेट लतिफी से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा दिशा निर्देश मिलने के बाद बोर्ड के इतिहास में पहली बार 12वीं से पहले दसवीं का परीक्षा परिणाम 24 मार्च को ही घोषित कर दिया गया था। ताकि नया सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने के दौरान सेकेंडरी कक्षा तक की स्कूल के परीक्षार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रवेश के दौरान अंक तालिका और स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं हो सके।

लेकिन बोर्ड की लेट लतीफी ने सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं किया है। इसी तरह से 12वीं बोर्ड की परीक्षा के बाद विभिन्न परीक्षाएं जिनमे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल परीक्षाओं सहित अकादमिक सत्र की स्नातक स्तर में प्रवेश लेने के लिए भी विद्यार्थियों को मूल अंक तालिकाएं आवश्यक होती है। इसके आधार बिना जिन स्कूलों से उन्होंने स्कूलिंग की शिक्षा पूरी की है, उन स्कूलों द्वारा भी स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बोर्ड द्वारा पहली बार जल्दी जारी किए गए परिणामों का भी कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव