रेजिडेंट डॉक्टर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म : ई-मित्र संचालक ने भी उठाया फायदा, दोनों गिरफ्तार

जनाना अस्पताल में भाभी की डिलेवरी के दौरान हुआ पीड़िता से संपर्क 

रेजिडेंट डॉक्टर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म : ई-मित्र संचालक ने भी उठाया फायदा, दोनों गिरफ्तार

राजकीय जनाना अस्पताल में भाभी को प्रसव के लिए लेकर गई नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेजीडेन्ट डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने और बाद में पीड़िता को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ई-मित्र संचालक द्वारा भी उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है।

अजमेर। राजकीय जनाना अस्पताल में भाभी को प्रसव के लिए लेकर गई नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेजीडेन्ट डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने और बाद में पीड़िता को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ई-मित्र संचालक द्वारा भी उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। कृष्णगंज थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के अन्दर आरोपी डॉक्टर व ई-मित्र संचालक को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। सीआई अरविन्द सिंह चारण ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार एक आरोपी ग्राम उम्मेदाबाद तहसील सायला जिला जालौर हाल अजमेर में फ्लैट ई-408, वाटिका प्राइड जनाना अस्पताल रोड निवासी डॉ. कैलाश कुमार (32) पुत्र नरसाराम जीनगर है, जो राजकीय जनाना अस्पताल, अजमेर का रेजीडेंट डॉक्टर है। जबकि दूसरा आरोपी ई-मित्र संचालक पटेल नगर तोपदड़ा, अजमेर निवासी कुशाल चौहान (30) पुत्र भागचन्द माली है। सीआई ने बताया कि पीड़िता जनवरी 2025 में भाभी के प्रसव पीड़ा होने पर डिलेवरी कराने के लिए राजकीय जनाना अस्पताल में गई थी।

जहां डॉ. कैलाश कुमार ने भाभी का ऑपरेशन कर डिलेवरी की थी। इस दौरान डॉ.कैलाश ने अस्पताल के डाटा एन्ट्री रजिस्टर से पीड़िता के मोबाइल नंबर लेकर पीड़िता को मैसेज कर भाभी के बच्चा होने की बधाई दी थी। साथ ही अलग से कॉटेज वार्ड दिलवाया और हर तरह से सहायता करने का भरोसा दिलाकर उससे बातचीत करने लगा। उसके बाद उनमें बातचीत होती रही। डॉ.कैलाश इस बीच पीड़िता को कॉफी पिलाने के बहाने अस्पताल से अपने फ्लैट पर ले गया। जहां उसने पीड़िता से जबरदस्ती की। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। उसके बाद आरोपी डॉक्टर ने दिसम्बर 2025 तक पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया। 

 मददगार बना गुनहगार 
पीड़िता इस बीच जुलाई 2025 में प्रकरण के दूसरे आरोपी ई-मित्र संचालक कुशाल चौहान के पास अपने स्कूल के नोट्स के प्रिंटआउट निकलवाने गई थी। उस दौरान कुशाल ने पीड़िता से फोन मांगा और फोन से ही प्रिंटआउट निकलाने को कहा। आरोपी ने प्रिंट निकालने के दौरान आरोपी डॉ. कैलाश द्वारा व्हाट्सअप पर भेजी गई पीड़िता की अश्लील फोटो/वीडियो को अपने मोबाइल में लेकर रख लिया। एक दिन उसने पीड़िता को दुकान के पीछे खुद के मकान में बुलाया और डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे होटल में भी ले जाकर दुष्कर्म किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव