एसआई भर्ती परीक्षा-2021 : 20 सितंबर को पुनः होगा परीक्षा का आयोजन, 16 मई से कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

प्रक्रिया के बिना आवेदन सब्मिट नहीं माना जाएगा

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 : 20 सितंबर को पुनः होगा परीक्षा का आयोजन, 16 मई से कर सकेंगे आवेदन में संशोधन
Rajasthan Public Service Commission ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 का पुनः आयोजन 20 सितंबर को करने की घोषणा की। परीक्षा में केवल पहले दोनों प्रश्नपत्रों में शामिल हुए 3.83 लाख अभ्यर्थी ही बैठ सकेंगे। अभ्यर्थी 16 से 30 मई तक मोबाइल नंबर, ईमेल और पता अपडेट कर सकेंगे।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा-2021 का पुनः आयोजन 20 सितंबर (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे सकेंगे, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती अन्तर्गत उम्र, आरक्षण और योग्यता एवं अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन एवं 7 जून 2021 को जारी शुद्धि-पत्र के अनुसार ही रहेंगी।

 

विस्तृत जानकारी एवं अन्य दिशा-निर्देश के लिए आयोग की वेबसाइट का अवलोकन करें। 16 मई से 30 मई के बीच अभ्यर्थी अपने आवेदन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पत्राचार का पता अपडेट कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी ने अपनी एसएसओ आइडी बदल दी है, तो वे फेच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग करके अपनी पुरानी आईडी का डेटा नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे उनका पुराना रिकॉर्ड और आवेदन की जानकारी नए सिस्टम में जुड़ जाएगी। भर्ती अन्तर्गत अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपडेट करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कोई सुधार नहीं करना है, उन्हें भी एक बार फॉर्म को एडिट मोड में खोलकर अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की अनिवार्य रूप से सहमति देनी होगी। इसके उपरांत फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर आवेदन सब्मिट करना होगा। इस प्रक्रिया के बिना आवेदन सब्मिट नहीं माना जाएगा।

 

Read More प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : पुष्कर सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, अंत तक नहीं छोड़ा एक-दूजे का हाथ

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार