उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 100 मीटर के दायरे में स्थित समस्त साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित

तकनीकी सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू

उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 100 मीटर के दायरे में स्थित समस्त साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित

राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से आयोजित करने एवं परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए सुदृढ़ और बहु-स्तरीय सुरक्षा तैयारी।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से आयोजित करने एवं परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए सुदृढ़ और बहु-स्तरीय सुरक्षा तैयारी कर रहा है। इस परीक्षा में प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित भंडारण और उनके समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया गया है। अभ्यर्थियों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए इस बार उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा में क्यूआर कोड युक्त आधुनिक प्रवेश पत्र, अनिवार्य मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र और प्रत्येक केंद्र पर सघन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे तकनीकी सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।

परीक्षा के दौरान आपराधिक तत्वों के अवांछित प्रयासों की पूर्ण रोकथाम के लिए परीक्षा केंद्र, प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों व आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अन्य व्यवस्थाओं को और सघन करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षी अधिकारी निरंतर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राइजिंग राजस्थान बना जॉक ऑफ राजस्थान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राइजिंग राजस्थान बना जॉक ऑफ राजस्थान
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राइजिंग राजस्थान को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। जूली ने कहा है कि जो...
हरदीप सिंह पु​री ने की केंद्र सरकार की तारीफ: देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यक्त किया आभार, वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का निर्णय
नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का ये होगा संभावित मंत्रिमंडल: सुधन गुरूंग को मिला गृह मंत्रालय तो वाग्ले को वित्त मंत्रालय, जानें किसको कौन सा मिला पद?
महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार
तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका 
आर्थिक संकट में तेजी से बिक रही गरीबों की जमीनें
मंगलम इंडस्ट्रियल सिटी-2 में श्री राम मंदिर स्थापना, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना