ठग गिरोह का पर्दाफाश : फर्जी डॉक्टर सहित 3 लोग गिरफ्तार, 33 हजार रुपए की नगदी, 12 मोबाइल व 9 सिम और कार बरामद

26 मार्च को एक युवक मिला

ठग गिरोह का पर्दाफाश : फर्जी डॉक्टर सहित 3 लोग गिरफ्तार, 33 हजार रुपए की नगदी, 12 मोबाइल व 9 सिम और कार बरामद
कोतवाली थाना पुलिस ने घुटनों के दर्द के इलाज के नाम पर 4.39 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। तीन आरोपी भोपाल से गिरफ्तार। फर्जी डॉक्टर बनकर आरोपी मवाद निकालने का नाटक कर ठगी करते थे। नकदी, मोबाइल, सिम और कार बरामद।

अजमेर। पिछले दिनों वृद्ध से घुटनों का दर्द ठीक करने का झांसा देकर 4.39 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का कोतवाली थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के फर्जी डॉक्टर सहित 3 लोगों को भोपाल से गिरफ्तार किया है, जिन्हें पुलिस अजमेर ले आई। आरोपियों से 33,800 रुपए नगदी, 12 मोबाइल 9 सिम कार भी बरामद की है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि आरोपी में अंता, जिला बारां निवासी दीन मोहम्मद मोहम्मद कादिर और विज्ञान नगर, जिला कोटा निवासी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनमें आरोपी मोहम्मद कादिर डॉ.समीर जरीवाला नाम से फर्जी डॉक्टर बनता और लोगों के दर्द के इलाज के नाम पर फंसा कर पैसा हड़प लेता था। एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि मामले में परिवादी कचहरी रोड ब्रह्मपुरी निवासी हरीराम किशनचन्द मूलचन्दानी ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनके घुटनों में दर्द रहता है।

26 मार्च को एक युवक मिला। उसने कहा कि उसकी मां को भी ये समस्या थी। मुम्बई के डॉ. समीर जरीवाला के इलाज से वह बिल्कुल ठीक हो गई। उसके कहने पर उन्होंने भी डॉक्टर को संपर्क कर अपने घर बुलाया। डॉक्टर ने घुटने से एक कुप्पीनुमा उपकरण के जरिए मवाद निकालने का नाटक किया। कुल 73 बार मवाद निकालने का दावा कर उनसे 4 लाख 39 हजार रुपए वसूल लिए और उसके बाद वह फरार हो गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित : श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका, वाहनों की आवाजाही भी रोकी भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित : श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका, वाहनों की आवाजाही भी रोकी
तृणमूल नेता पर हुए कथित हमले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घायल नेता को अस्पताल ले जाया गया,...
10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग