खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 12वीं के विद्यार्थियों की समय सारणी जारी, बोर्ड ऐसे विद्यार्थियों को देता है छूट
परिणाम परीक्षा नियमों के अनुसार घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2025-26 की 12वीं मुख्य बोर्ड परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए टाइमटेबल जारी। इनके लिए 11 व 13 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन।
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2025-26 की 12वीं मुख्य बोर्ड परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए टाइमटेबल जारी किया है। इनके लिए 11 व 13 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार बोर्ड ने अनुमोदित योजना के अनुसार ऐसे विद्यार्थियों के लिए टाइमटेबल तैयार किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रधानों से कहा है कि जिन विद्यार्थियों को छूट दी गई है, उन्हें इसकी सूचना अवश्य दें।
ऐसे विद्यार्थी नए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि इन परीक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी अनुपस्थित रहते हैं, तो उनका परिणाम परीक्षा नियमों के अनुसार घोषित किया जाएगा। ये है टाइमटेबल बोर्ड के अनुसार 11 अप्रैल को सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक एक पारी में बायोलॉजी, एंटरप्रन्योरशिप, इकोनॉमिक्स व इंग्लिश कोर तथा 13 अप्रैल को फिजिकल एजुकेशन का पेपर होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Comment List