पुष्कर: कावड़ लेकर लौट रहे दो भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके दूसरा गंभीर घायल

पुलिस जांच शुरू

पुष्कर: कावड़ लेकर लौट रहे दो भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके दूसरा गंभीर घायल
पुष्कर सरोवर से पवित्र जल लेकर किशनगढ़ लौट रहे दो कांवड़िए भाइयों को गेगल टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में शुभम नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुष्कर। पुष्कर के पवित्र सरोवर से जल लेकर किशनगढ़ जा रहे दो कावड़िया भाइयों को एक ट्रक चालक ने गेगल टोल के पास चपेट में ले लिया, जिससे एक कावड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। खुशकिस्मती रही घायल ट्रक के नीचे आने के बाद भी बच गया। हादसे के बाद मृतक व घायल को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां घायल का उपचार शुरू किया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मृतक किशनगढ़ स्थित ब्रिजविहार कॉलोनी निवासी शुभम है। जबकि हादसे में घायल उसका छोटा भाई प्रदीप है। उसके साथी देवराज ने बताया कि वह तीनों पुष्कर से कावड़ लेकर किशनगढ़ के लिए जा रहे थे। 

रिपोर्ट के अनुसार, रास्ते में दो-तीन स्थानों पर उन्होंने विश्राम भी किया था। वह जब गेगल टोल के निकट से गुजर रहे थे तभी अचानक एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए शुभम और प्रदीप को टक्कर मार दी। उस दौरान प्रदीप तो ट्रक के बीच में आने के कारण घायल होकर बाहर निकल गया। जबकि शुभम पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बने होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे के संचालक और कर्मचारी दौड़कर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल व मृतक को जेएलएन अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। स्थानिय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ओमान के साथ समझौता होने...
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर