24 घंटे के शटडाउन के चलते जलापूर्ति रहेगी बाधित, पंप हाउस पर लगेंगे नए पंप
खेमपुरा एवं मथारा क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित
जलदाय विभाग की ओर से बीसलपुर-अजमेर पेयजल परियोजना के थडोली पम्पहाउस पर नवीन पम्प लगाने एवं आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आवश्यक प्रिवेन्टिव मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार सुबह 6:00 से 24 घंटे का शटडाउन।
अजमेर। जलदाय विभाग की ओर से बीसलपुर-अजमेर (ग्रामीण) पेयजल परियोजना के थडोली पम्पहाउस पर नवीन पम्प लगाने एवं आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आवश्यक प्रिवेन्टिव मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार सुबह 6:00 से 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
विभाग के केकड़ी खंड के अधिशासी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया इस दौरान केकड़ी, सावर, सरवाड़, किशनगढ़, अराई, रूपनगढ़, नागोला, भिनाय, बान्दनवाड़ा तथा ब्यावर जिले के बिजयनगर, मसूदा, खेमपुरा एवं मथारा क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Mar 2026 17:36:11
पश्चिम एशिया युद्ध के आर्थिक झटकों से निपटने के लिए स्पेन ने 5.8 अरब डॉलर के संकट-रोधी पैकेज को मंजूरी...

Comment List