जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड

अप्रैल के महीने में भी बार-बार बादल छा रहे

जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड

अप्रैल का मौसम बदला नजर आ रहा। जेट स्ट्रीम के नीचे खिसकने और लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 4 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज। इस साल अधिकतम तापमान 36°C, पिछले वर्षों में 40°C से ऊपर था। बारिश, तेज हवाओं और बदलते मौसम से जनजीवन प्रभावित।

अजमेर। इस साल अप्रैल का मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर रहा है। जहां आमतौर पर इस समय भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं इस बार लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। इसका मुख्य कारण जेट स्ट्रीम की स्थिति में बदलाव और इसके चलते लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार जेट स्ट्रीम, जो ऊपरी वायुमंडल में तेज गति से बहने वाली हवा की धारा होती है, अपनी सामान्य स्थिति से नीचे खिसक गई है। इसके कारण उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। यही वजह है कि अप्रैल के महीने में भी बार-बार बादल छा रहे हैं, बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।

तापमान में बड़ा अंतर : 6 साल का रिकॉर्ड टूटा इस साल तापमान में साफ गिरावट दर्ज की गई है। नीचे 8 अप्रैल के आसपास के अधिकतम तापमान के पिछले 6 साल के आंकड़ो मे साफ देखा जा सकता है। कि तापमान में कितनी गीरावट हुई है। 2021: 42°C 2022: 44°C 2023: 41°C 2024: 43°C 2025: 40°C 2026: 36°C (इस साल) इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार तापमान पिछले वर्षों की तुलना में 4 से 8 डिग्री तक कम है। आमतौर पर जहां पारा 40 डिग्री पार कर जाता था, वहीं इस बार 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी तेज धूप निकलती है तो कुछ ही देर में बादल छा जाते हैं। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ आंधी और मेघगर्जन की घटनाएं भी सामने रही हैं। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर
हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 1,613 अंक और निफ्टी...
संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान