डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मोबाइल छीनने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कोतवाली पुलिस ने डिलीवरी कर्मी से मोबाइल फोन छीनने के मामले में फरार आरोपी कपिल उर्फ 'रणथंबा' को गिरफ्तार किया है। वारदात नवंबर में रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स के पास हुई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

अलवर। राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने डिलीवरी कर्मी से मोबाइल फोन छीनने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 13 नवंबर को रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स के पास एक डिलीवरी कर्मी से दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया था और मौके से फरार हो गये थे। घटना के बाद पीड़ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इसके आगे बताया जा रहा है कि जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था।

लगातार प्रयासों के बाद फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल उर्फ रणथंबा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह