अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर

दिल्ली से भी पहुंची सुरक्षा टीम

अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। सभा स्थल से लेकर शहर भर में सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। एक लाख लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिल्ली के सुरक्षा अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है।

अलवर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रविवार को प्रस्तावित अलवर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। सू्त्रों ने बताया कि आज दोपहर करीब एक बजे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, यातायात, प्रवेश-निकास और शहर की निगरानी तक हर स्तर पर सुरक्षा का व्यापक योजना तैयार की गयी है।

अलवर सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी लगातार अलवर में रहकर इस कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों और पार्टी के नेताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार रात को भी सभास्थल पर उन्होंने सभी तैयारियों को जांचा। इस मौके पर जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, संभागीय आयुक्त , केंद्रीय अधिकारी सहित अलवर के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब 1500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार सभा स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार और रविवार को सुबह सभा स्थल का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली से गृह मंत्रालय के अधिकारी और सुरक्षा अधिकारियों ने सभा स्थल अपने घेरे में ले लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

22 पंचायत समितियों में तय हुआ प्रधान पद का आरक्षण : लॉटरी में कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका 22 पंचायत समितियों में तय हुआ प्रधान पद का आरक्षण : लॉटरी में कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका
जिले की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण बुधवार को लॉटरी से तय हो गया। कोटखावदा-रामपुरा डाबड़ी एससी...
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारय ; ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड
न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों ने किया तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, सड़क चौड़ीकरण में व्यापारियों को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग
दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा