मुख्यमंत्री ने अलवर-भरतपुर में रोड से दिया भाजपा को मजबूत करने का संदेश, कहा- कांग्रेस ने हमेशा झूठ-लूट की राजनीति की

अब नगर निगम निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने अलवर-भरतपुर में रोड से दिया भाजपा को मजबूत करने का संदेश, कहा- कांग्रेस ने हमेशा झूठ-लूट की राजनीति की
नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद खुली जीप में प्रमुख बाजारों से निकले मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

अलवर। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। अलवर पहुंचने के बाद उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद खुली जीप में सवार होकर शहर के प्रमुख बाजारों से रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

उन्होंने रोड शो के जरिए अलवर नगर निगम चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और अंतिम दिन मतदाताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया। रोड शो का रूट जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों की ओर रहा। चुनाव प्रचार सोमवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ-लूट की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने लोगों से भाजपा को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद अब स्थानीय निकाय में भी भाजपा का बोर्ड बनाकर तीसरा इंजन जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते कहा कि गहलोत के बयानों में हताशा और निराशा दिखाई देती है।

रोजगार और विकास को मुद्दा बनाया :

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के विकास को लेकर जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का फोकस युवा, किसान, मजदूर और महिलाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने पर है। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह सहित भाजपा के प्रमुख नेताओं और कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया।

Read More SIR पर सीएम भजनलाल शर्मा का स्पष्टीकरण, कहा- 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र