मदन लाल मेघवाल पर हमले को लेकर सियासत गरम, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का लगाया आरोप

सख्त कार्रवाई न होने पर राज्य में अराजकता बढ़ने की दी चेतावनी

मदन लाल मेघवाल पर हमले को लेकर सियासत गरम, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का लगाया आरोप
राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन लाल मेघवाल के साथ मारपीट की घटना पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों पर नकेल कसने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

अलवर। राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन लाल मेघवाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। जूली ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन का अपराधियों में कोई खौफ नहीं रह गया है, यही वजह है कि अब पुलिस सेवा से जुड़े रहे वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक या वैचारिक मतभेदों का जवाब हिंसा और मारपीट से देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। जूली ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों और पदाधिकारियों के संरक्षण में इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सरकार से हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अपराधियों पर तत्काल सख्ती नहीं हुई तो राज्य में अराजकता का माहौल और गंभीर हो सकता है। कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्ष मदन लाल मेघवाल की पिटाई के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाते हुए भाजपा पर हमला बोल दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि आरएसएस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाकर उप-प्रधानमंत्री...
हांडीपुरा में देर रात दो बघेरों की दस्तक : CCTV में कैद हुई आवाजाही, पानी की टंकी के आसपास घर के कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों बघेरे
ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक
वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला
दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध