तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर : शिक्षिका की मौत, दो गंभीर घायल

गुस्साए परिजनों ने दोनों घायलों के साथ मारपीट कर दी

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर : शिक्षिका की मौत, दो गंभीर घायल
अलवर के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में निजी स्कूल शिक्षिका लक्ष्मी की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक दशरथ सिंह और प्रदीप गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में दोनों घायलों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।

अलवर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में निजी स्कूल शिक्षिका लक्ष्मी की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक दशरथ सिंह और उसका साथी प्रदीप गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काला कुआं क्षेत्र निवासी लक्ष्मी मालाखेड़ा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। गुरुवार शाम बारिश के बाद वह अपने दूर के रिश्तेदार दशरथ सिंह (निवासी भंडोड़ी, मालाखेड़ा) और उसके मित्र प्रदीप के साथ स्कूटी से जेल चौराहे की ओर जा रही थीं। आर्ट्स कॉलेज के पास पुलिया से उतर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मी सड़क पर गिर गईं और उसकी मौत हो गई, जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पास स्थित छात्रावास के छात्र मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दशरथ और प्रदीप का ट्रॉमा वार्ड में उपचार शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने दोनों घायलों के साथ मारपीट कर दी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था