बिना बैंडबाजा और बारात : 2 युवा आईएएस अफसरों ने अलवर कलक्टर चैंबर में रचाई सादगी भरी शादी

कलेक्टर चैंबर में हुआ विवाह पंजीकरण

बिना बैंडबाजा और बारात : 2 युवा आईएएस अफसरों ने अलवर कलक्टर चैंबर में रचाई सादगी भरी शादी

प्रशासनिक गलियारों में बुधवार को एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी देखने को मिली। 2023 बैच के दो युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों माधव भारद्वाज और अदिति वासने ने बिना बैंडबाजा, ढोल-नगाड़े और बड़ी बारात के सादगी से विवाह रचा लिया।

अलवर। प्रशासनिक गलियारों में बुधवार को एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी देखने को मिली। 2023 बैच के दो युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों माधव भारद्वाज और अदिति वासने ने बिना बैंडबाजा, ढोल-नगाड़े और बड़ी बारात के सादगी से विवाह रचा लिया।

कलेक्टर चैंबर में हुआ विवाह पंजीकरण: मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय में दोनों अधिकारियों ने अपने विवाह को कानूनी रूप से रजिस्टर्ड कराया। समारोह में कोई तामझाम नहीं था। सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और कुछ साथी अधिकारी मौजूद रहे। जि़ला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला की उपस्थिति में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी: माधव और अदिति की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी  में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। 2023 बैच के ये दोनों अधिकारी ट्रेनिंग के दौरान अच्छे मित्र बने और समय के साथ यह मित्रता प्यार में बदल गई। परिवारों की सहमति के बाद उन्होंने सादगीपूर्ण विवाह का निर्णय लिया।

कौन हैं दूल्हा-दुल्हन: माधव भारद्वाज राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में अलवर में एसडीएम पद पर तैनात हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज  से बीटेक और भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद से एमबीए किया है। वे पहले बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन देशसेवा के उद्देश्य से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर सफल हुए। अदिति वासने उत्तर प्रदेश के बरेली की निवासी हैं। वे गुजरात कैडर की अधिकारी हैं और वर्तमान में जामनगर में एसडीएम के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले प्रयास में ही उत्तीर्ण की थी।

Read More स्वच्छता और जागरूकता के लिए निगम ने चलाया विशेष अभियान : धार्मिक अवशेष का उचित तरीके से निस्तारण करने के लिए किया प्रेरित, श्रद्धालुओं को स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत

सादगी का संदेश: दोनों अधिकारियों की यह शादी दिखावे और अनावश्यक खर्च से दूर सादगी का संदेश देती है। सोशल मीडिया पर लोग इसे समर्पण, विश्वास और देशसेवा की भावना को प्राथमिकता देने का प्रतीक बता रहे हैं। अलवर में हुई यह अनूठी शादी प्रशासनिक वर्ग और आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 

Read More एलपीजी गैस के आवंटन की नई व्यावसायिक वितरण नीति जारी : उपभोक्ताओं को संबंधित ऑयल गैस कंपनी के वितरक के साथ करना होगा पंजीकरण, प्राथमिकता के आधार पर आवंटन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत