नर्स ने अस्पताल संचालक को ब्लैकमेल कर मोटी राशि हड़पी, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही

नर्स ने अस्पताल संचालक को ब्लैकमेल कर मोटी राशि हड़पी, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
शहर के एक निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और धन उगाही के आरोप में एक महिला को हिरासत में लिया। डॉक्टर का आरोप है कि महिला निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए वसूलती रही। पुलिस विशेष टीम बनाकर मामले की जांच कर रही है, जबकि महिला ने सभी आरोपों से इनकार किया।

बाड़मेर। शहर के एक निजी हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर की शिकायत पर कथित ब्लैकमेलिंग और धन उगाही के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक महिला लंबे समय से उनके निजी फोटो और वीडियो का भय दिखा उन्हें कथित रूप से ब्लैकमेल कर रही थी। आरोप है कि बदनाम करने की धमकी देकर समय-समय पर उनसे विभिन्न माध्यमों से रुपए वसूले गए। शिकायत में बैंक लेनदेन सहित अन्य दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाए गए हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया, कि 21 जुलाई को महिला डॉक्टर के निवास पर पहुंची और कथित तौर पर फोटो एवं वीडियो दिखाकर पुन: रुपए की मांग की। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया, क मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। कोतवाली थाना प्रभारी मनोज परिहार की टीम ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, मेडिकल जांच के लिए राजकीय अस्पताल लाई गई महिला ने मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। महिला का कहना है कि वह निर्दोष है और जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। 

अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत रही
पुलिस के अनुसार शिकायत में यह भी उल्लेख है कि संबंधित महिला वर्ष 2016 से डॉक्टर के निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत रही थी। शिकायत में आरोप लगाया, कि इसी दौरान मोबाइल से निजी फोटो एवं वीडियो हासिल कर उन्हें आधार बनाकर कथित रूप से ब्लैकमेल किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कथित रूप से कितनी राशि की वसूली हुई, घटनाक्रम कब शुरू हुआ और दोनों पक्षों के दावों में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें