दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
2 अन्य घायल हो गए
हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में राजस्थान के सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत, 2 घायल। जयपुर से दिल्ली जा रही कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई। मृतकों में एक महिला, एक युवक, एक किशोरी और एक बालक शामिल।
भरतपुर। हरियाणा में नूंह सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में राजस्थान में सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बघौला के पास जयपुर से दिल्ली जा रही एक कार सुबह सड़क किनारे खड़े केले से भरे आयशर कैंटर से पीछे से टकरा गई।
टक्कर से एक महिला, एक युवक, एक किशोरी और एक बालक की मौत हो गई, जबकि जवाहर लाल और 4 वर्षीय अक्षय कुमार घायल हो गये। घायलों को जयपुर भेज दिया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 19:02:43
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...

Comment List