बेटे ने धारदार हथियार से वार कर पिता को मौत के घाट उतारा, विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम

गुस्से में आकर धारदार हथियार से पिता पर ताबड़तोड़ वार

बेटे ने धारदार हथियार से वार कर पिता को मौत के घाट उतारा, विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम

देर रात शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय प्रेम सिंह और उसका बड़ा बेटा कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू घर पर अकेले थे। बीच का बेटा हरेंद्र बीमारी के चलते दौसा अस्पताल में भर्ती।

नदबई। भरतपुर जिले के नदबई उपखण्ड के गांव भौसींगा में रविवार देर रात शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय प्रेम सिंह और उसका बड़ा बेटा कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू घर पर अकेले थे। बीच का बेटा हरेंद्र बीमारी के चलते दौसा अस्पताल में भर्ती था। इसी दौरान रात में किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई और देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुड्डू ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शक से बचने के लिए सुबह खुद ही गांव के लोगों को बुलाने पहुंचा। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच गुड्डू मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना अधिकारी अरुण सिंह ने बताया मामले में मृतक के छोटे बेटे भगत सिंह ने मामला दर्ज कराया है जिसमें बताया कि पिता और बड़ा भाई घर पर अकेले थे किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और भाई कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूएन रिपोर्ट में खौफनाक सच हुआ बेनकाब: इजरायली जेलें फिलीस्तीनियों के लिए सोची-समझी क्रूरता की प्रयोगशाला, अब तक 100 से ज्यादा कैदियों की हिरासत में मौत  यूएन रिपोर्ट में खौफनाक सच हुआ बेनकाब: इजरायली जेलें फिलीस्तीनियों के लिए सोची-समझी क्रूरता की प्रयोगशाला, अब तक 100 से ज्यादा कैदियों की हिरासत में मौत 
संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत फ्रांसेस्का अल्बानीज़ ने इजरायली हिरासत केंद्रों को 'बर्बरता की प्रयोगशाला' करार दिया है। अक्टूबर 2023...
मणिपुर के उखरूल-कामजोंग में अंधाधुंध गोलीबारी: तीन लोग घायल, हालात तनावपूर्ण
रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में लौटी तेजी: सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर 74,068.45 पर बंद
जयपुर में इतिहास का नया दरवाज़ा : एएसआई का पहला हाईटेक म्यूजियम तैयार, मानसरोवर स्थित कार्यालय में बना आधुनिक संग्रहालय; जल्द होगा उद्घाटन
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’ किए प्रदान, सहकारिता विभाग और एनसीडीसी के अधिकारी मौजूद
संपर्क हेल्पलाइन 181 का प्रमुख शासन सचिव ने किया निरीक्षण, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश