एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़

50 करोड़ का रॉ मटीरियल भी मिला

एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
बिजौलिया थाना क्षेत्र के चंपापुर में पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में संचालित हाईटेक एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 122 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स और रॉ-मटीरियल जब्त। मौके से 36 किलो एमडी ड्रग्स बरामद। मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

भीलवाड़ा। बिजौलियां थाना क्षेत्र के चंपापुर इलाके में एक सुनसान, निर्माणाधीन मकान में चल रही हाईटेक एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मौके  से 122 करोड़ रुपए की ड्रग्स और केमिकल जब्त किया है। फैक्ट्री में बडी-बड़ी थालियों और बोतलों में केमिकल भरकर ड्रग्स बनाने का प्रोसेस चल रहा था। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी (मुख्यालय) पारस जैन ने बताया कि चंपापुर इलाके में नशीले पदार्थों के निर्माण की पुख्ता सूचना मिलने पर दबिश दी। मौके से तैयार माल 36 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की। जिसकी अनुमानित कीमत 72 करोड़ रूपये आंकी गई है।

साथ ही, मौके से अन्य रॉ-मटीरियल करीब 50 करोड़ का कच्चा माल की बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से गिरोह के मास्टर माइंड वीरेन्द्र पुत्र हजारीलाल बाछड़ा (51) निवासी डोडिया-मीणा थाना यशोधरमन नगर जिला मंदसौर, मध्य प्रदेश के साथ ही, बहादूर सिंह पुत्र गोरू बंजारा (43) निवासी खेड़ी दायमा थाना मनासा जिला नीमच (मध्यप्रदेश) व बबलू पुत्र श्यामलाल बंजारा (30) निवासी भोपतपुरा थाना बिजौलिया (भीलवाड़ा) को गिरफ्तार किया गया है। मकान गिरफ्तार आरोपी बबलू के रिश्तेदार भंवरलाल बंजारा का है। आरोपियों ने मकान मालिक को एक लाख रुपए की अलग राशि दी थी ताकि वे अपना काम आसानी से कर सके और किसी को भनक न लग पाये। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने हूती विद्रोहियों की नाकेबंदी की चेतावनी के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों...
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज