बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का चेन्नई में निधन, व्यापारिक जगत और बीकानेर में शोक की लहर

बीकाजी को एक वैश्विक ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका

बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का चेन्नई में निधन, व्यापारिक जगत और बीकानेर में शोक की लहर

बीकाजी ग्रुप के संस्थापक और विख्यात उद्यमी शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) का चेन्नई में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 74 वर्षीय अग्रवाल अपनी पत्नी के उपचार हेतु चेन्नई में थे। उनके निधन से व्यापारिक जगत और बीकानेर में शोक की लहर है। उन्होंने बीकाजी को एक वैश्विक ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बीकानेर। सार्दुलगंज निवासी एवं बीकाजी ग्रुप के सीएमडी 74 वर्षीय शिवरतन अग्रवाल  (फ न्ना बाबू) का गुरुवार सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पत्नी सुशीला देवी का ऑपरेशन कराने के लिए वे 10 दिन से परिवार सहित चेन्नई में थे। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, उन्हें तुरंत चेन्नई के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। सुशीला देवी की हाल ही में हार्ट की बायपास सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने सुशीला देवी को आराम की सलाह दी थी। इसी के चलते वे परिवार सहित चेन्नई के एक होटल में ठहरे थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी : ठीक दोपहर एक बजे होगा आत्मघाती धमाका, सभी मुसलमानों को निकाले बाहर राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी : ठीक दोपहर एक बजे होगा आत्मघाती धमाका, सभी मुसलमानों को निकाले बाहर
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। दोपहर 1 बजे आत्मघाती हमले का...
चीन में घोस्ट फूड स्कैम का खुलासा : 67 हजार फर्जी दुकानें बेनकाब, कंपनियों पर लगाया 4,400 करोड़ रुपए का जुर्माना
शोभायात्रा : गुलाबी नगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे; पौराणिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, सबसे आगे प्रथम पूज्य की झांकी 
डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा: तीन हफ़्तों के लिए और बढ़ा इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम, नेतन्याहू और जोसेफ आउन के बीच शिखर सम्मेलन की मेजबानी की संभावना
राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ ग्राम-2026 रोड शो: सीएम भजनलाल ने किया निवेशकों को आमंत्रित, कृषि जगत की बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद 
सीएम रेड्डी ने जताया आरटीसी के चालक शंकर की मौत पर शोक : मदद का दिया आश्वासन, परिवार को शक्ति और साहस मिलने की प्रार्थना की
हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में नारी सशक्तीकरण की गूंज