असर खबर का : पुलिया निर्माण के साथ बायपास बनने से आवागमन हुआ सुगम

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से मार्ग था अवरुद्ध

असर खबर का  : पुलिया निर्माण के साथ बायपास बनने से आवागमन हुआ सुगम

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा विभाग, राहगीरों को मिली बड़ी राहत

भण्डेडा। क्षेत्र के बांसी-देई मार्ग पर बांडी खाली नाले पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उच्च पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण के साथ ही संवेदक द्वारा पैदल एवं दोपहिया वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक बायपास मार्ग भी तैयार कर दिया है, जिससे आवागमन सुगम हो गया है।

उच्च क्षमता की नई पुलिया का निर्माण शुरू 

जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अतिवृष्टि के कारण दुगारी कनकसागर झील का ओवरफ्लो पानी बांसी तालाब में पहुंचा था। लंबे समय तक तेज बहाव के चलते नाले की छोटी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इस समस्या को देखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने यहां उच्च क्षमता की नई पुलिया का निर्माण शुरू कराया। प्रारंभ में निर्माण स्थल पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। दोपहिया वाहन चालकों को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही थी।

दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया 

Read More संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रहा देईखेड़ा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक चिकित्सक के भरोसे अस्पताल

दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया और अब निर्माण स्थल के पास ही बायपास मार्ग तैयार कर दिया गया है। इससे पैदल एवं दोपहिया वाहन चालकों को राहत मिली है। वर्तमान में पुलिया निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और शीघ्र ही पूर्ण होने की संभावना है। इस मार्ग से सीएचसी, विद्यालयों एवं आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बायपास बनने से सभी को सुविधा मिली है और क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की है।

Read More कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में हिंसा के कारण तनाव : हमले में माकपा के कार्यकर्ता की कटी उंगली, हुमायूं कबीर की कार पर भी हमला बंगाल में हिंसा के कारण तनाव : हमले में माकपा के कार्यकर्ता की कटी उंगली, हुमायूं कबीर की कार पर भी हमला
मतदान के दौरान ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों से हंगामा मच गया, मतदाताओं ने टीएमसी का वोट बीजेपी में जाने का...
आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत
सैलजा का सरकार पर हमला : बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों से जूझ रहे लोग, कहा- छोटे व्यापारी और किसान पर दोहरी मार
शिवाजी महाराज पर पुस्तक को लेकर शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रकाशक को दी जान से मारने की धमकी
बस यात्राओं पर भी दिखने लगा भीषण गर्मी का असर : लगभग खाली ही रवाना हो रही कई बसें, रोडवेज के राजस्व पर पड़ रहा असर
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के दूसरे चक्र की डेटशीट जारी की, 15 से 21 मई तक होंगी परीक्षाएं
भारत और मिस्र ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए जताई सहमति : उन्मुख भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की