असर खबर का : बांसी गोदाम खुलवाकर खाद स्टॉक की हुई जांच

अनुपस्थित कर्मचारी पर कार्रवाई, किसानों को मिली राहत

असर खबर का : बांसी गोदाम खुलवाकर खाद स्टॉक की हुई जांच
मौके पर ही पंचनामा तैयार कर कुछ किसानों को खाद का वितरण भी किया ।

भण्डेड़ा। नैनवां क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड देई के बांसी गोदाम पर लंबे समय से ताला और कर्मचारी के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर सोमवार को विभागीय टीम ने किसानों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए गोदाम खुलवाया। इस कार्रवाई के बाद गोदाम में उपलब्ध डीएपी एवं यूरिया खाद के स्टॉक की गणना कर पंचनामा तैयार किया गया। जानकारी के अनुसार दुगारी मुख्य सड़क स्थित इस गोदाम पर लंबे समय से कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारण किसानों को परेशानी का 'सामना करना पड़ रहा था। मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों तक पहुंचने पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टीम मौके पर पहुंची, जहां गोदाम एवं परिसर पर ताले लगे मिले। टीम के वरिष्ठ अधिकारी ने निलंबित कर्मचारी नरेंद्र सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया, जिसके बाद कर्मचारी ने अपने पुत्र के माध्यम से चाबियां भिजवाई। चाबियां मिलने के बाद परिसर का गेट तथा गोदाम खोलकर निरीक्षण किया गया। इसके बाद मजदूरों की सहायता से स्टॉक की गिनती करवाई गई तथा खाद की उपलब्धता की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान बांसी क्रय विक्रय सहकारी समिति के उपाध्यक्ष रामस्वरूप चौपदार, संचालक मंडल सदस्य महेंद्र नागर, सत्यनारायण नागर, संस्था प्रबंधक कमलेश कुमार जैन, प्रकाशचंद वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, फोरूलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया तथा कुछ किसानों को खाद का वितरण भी किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गोदाम के सुचारू संचालन के लिए प्रकाशचंद वर्मा को तैनात किया गया है, ताकि भविष्य में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर, किसानों ने इस कार्रवाई को लेकर संतोष जताया तथा बताया कि लंबे समय से बंद गोदाम के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

 नवज्योति की खबर पर त्वरित कार्रवाई
वहीं स्थानीय किसानों ने बताया कि इस मामले को लेकर दैनिक नवज्योति द्वारा समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे समस्या का समाधान संभव हो सका।

इनका कहना है
बांसी डिपो कुछ समय से बंद चला आ रहा था। जिसके चलते बांसी डिपो प्रभारी नरेन्द्र सिंह हाड़ा को गत 9 जून को सस्पेंड कर दिया गया था। आदेशित किया कि तत्काल ही अपना चार्ज समिति कर्मचारी प्रकाश दें। उपरजिस्टार कार्यालय सहकारी समिति बूंदी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया गया। आज मौके पर पहुंचकर बांसी डिपो का टीम के साथ निरीक्षण किया गया है। समिति का कार्य किसानों को राहत पहुंचाना है। किसानों का समिति द्वारा भरपूर सहयोग किया जाएगा। डिपो पर आने वाले ग्रामीण अंचलों के किसानों के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास रहेगा।
- किरण कुमार नागर, महाप्रबंधक, नैनवां क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड, देई 

Read More भण्डेड़ा में जलभराव समस्या पर किसानों की मांग तेज, जानें पूरा मामला

 

Read More असर खबर का : अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

कुणाल खेमू करेंगे ‘अलायंस’ की मेजबानी, जानें कब से शुरू होगा प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो कुणाल खेमू करेंगे ‘अलायंस’ की मेजबानी, जानें कब से शुरू होगा प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो
प्राइम वीडियो ने रियलिटी सीरीज ‘अलायंस’ की वैश्विक प्रीमियर तिथि घोषित की। यह पहला डेली रियलिटी शो होगा, 42 एपिसोड...
अब नहीं चलेगा इंस्टाग्राम-टिकटॉक! ब्रिटेन में नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन
छोटे कर्जदारों पर सख्ती, बड़े डिफॉल्टरों पर नरमी! बैंकों की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
ई-श्रम पोर्टल बना असंगठित श्रमिकों का सहारा, राजस्थान में 1.54 करोड़ से अधिक पंजीकरण
मुहर्रम से पहले महबूबा मुफ्ती की अपील, PSA के तहत हिरासत में लिए गए युवाओं को तुरंत रिहा करे प्रशासन
असर खबर का : बांसी गोदाम खुलवाकर खाद स्टॉक की हुई जांच