कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय : 4 बालिकाएं दीवार फांदकर फरार, पैदल जाती मिलीं

कुछ समय पूर्व भी हो चुकी घटना 

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय : 4 बालिकाएं दीवार फांदकर फरार, पैदल जाती मिलीं

विद्यालय में अध्ययनरत चार बालिकाएं दीवार फांदकर फरार हो गईं। घटना का खुलासा रात करीब आठ बजे हुआ जब नाड़ी भावपुरा मार्ग पर दो बालिकाएं पैदल जाती दिखीं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिलते ही टीम ने तलाशी शुरू की।

लाखेरी। शहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय में अध्ययनरत चार बालिकाएं दीवार फांदकर फरार हो गईं। घटना का खुलासा रात करीब आठ बजे हुआ जब नाड़ी भावपुरा मार्ग पर दो बालिकाएं पैदल जाती दिखीं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिलते ही टीम ने तलाशी शुरू की। दो बालिकाएं नाड़ी भावपुरा मार्ग पर और दो शंकरपुरा लाखेरी मार्ग पर मिलीं। सभी को सकुशल विद्यालय लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि उन्हें घर की याद आ रही थी, जिसके चलते विद्यालय से बाहर निकल गईं। इनमें दो सुमेरगंजमंडी क्षेत्र की और दो उतराना क्षेत्र की निवासी हैं।

कुछ समय पूर्व भी हो चुकी घटना 
घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन को केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि छात्राओं की भावनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। कुछ समय पूर्व भी ऐसी घटना हो चुकी है, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
मायरा मीठा करने सुजानगढ़ आ रहा एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो...
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा
पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो
रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद 
हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल