अधूरी सड़क बनी मुसीबत : 2 किमी खंड से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के चलते हिस्सा निर्माण से रहा वंचित

बजट के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं

अधूरी सड़क बनी मुसीबत : 2 किमी खंड से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के चलते हिस्सा निर्माण से रहा वंचित
कस्बे से एनएच-52 को जोड़ने वाली 9 किमी सीसी सड़क का 2 किमी हिस्सा अधूरा और जर्जर होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 7 किमी सड़क तैयार है, लेकिन बाकी हिस्सा खतरनाक बन चुका है। हादसे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, पर बजट के अभाव में काम अटका है। अधिकारी ने जल्द निर्माण का भरोसा दिया है।

नमाना। कस्बे से नमाना रोड होते हुए एनएच-52 को जोड़ने वाली सीसी सड़क का अधूरा निर्माण अब आमजन के लिए परेशानी का कारण बन गया है। करीब 9 किलोमीटर लंबी इस सड़क में से 7 किलोमीटर हिस्सा तो बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन शेष 2 किलोमीटर का हिस्सा अधूरा रह गया, जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के चलते यह हिस्सा निर्माण से वंचित रह गया। वर्तमान में इस जर्जर मार्ग से गुजरना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन बजट के अभाव में अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

स्थानीय निवासी दुर्गालाल ने बताया कि यह सड़क जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए स्वीकृत हुई थी, लेकिन अधूरा छोड़ा गया हिस्सा अब सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शेष 2 किलोमीटर सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित हादसों से बचाव हो सके।

यह कहा अधिकारी ने
इस रोड की सेक्सन बनाकर आगे भिजवाई गई है, लेकिन बजट के अभाव में सेंक्सन नहीं मिलने के कारण मरम्मत का काम अटका  हुआ है। सेंक्सन आते ही उबड़-खाबड़ रोड को समतल बनाकर तैयार किया जाएगा। 
- राहुल बागड़ी, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बूंदी  

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल