नाली पर अतिक्रमण से रास्ते में जलभराव, मोहल्लेवासी परेशान

पालिका ने शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

नाली पर अतिक्रमण से रास्ते में जलभराव, मोहल्लेवासी परेशान
स्कूली बच्चों का आवागमन प्रभावित

कापरेन। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित कल्याणपुरा में सरकारी नाली पर अतिक्रमण के कारण आम रास्ते पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने सरकारी नाली में गिट्टी-सीमेंट भरकर उसे बंद कर दिया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। इसके चलते सड़क और आसपास के मकानों के सामने लगातार पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन राजकीय विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। जलभराव के कारण बच्चों, महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

लंबे समय से पानी भरा रहने से गंदगी फैलने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। पूर्व पार्षद रमेश धोबी, प्रहलाद सिंह हाड़ा, घनश्याम मेघवाल, गोपाल गुर्जर, धनी बाई, लाड़ बाई एवं छोटा बाई ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है। पालिका ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया, लेकिन अब तक अतिक्रमण हटाने और नाली खुलवाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। 

नाली निर्माण के लिए कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। शीघ्र ही नाली का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
- प्रवीण कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक