कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत

आसपास के लोग घबरा गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी

कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत

कपासन के रीको औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। रीको क्षेत्र में स्थित मेहरून इंडस्ट्री नामक केमिकल फैक्ट्री में हुए इस धमाके की आवाज 5 से 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और लोगों ने धरती तक कांपती महसूस।

चित्तौड़गढ़। कपासन के रीको औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। रीको क्षेत्र में स्थित मेहरून इंडस्ट्री नामक केमिकल फैक्ट्री में हुए इस धमाके की आवाज 5 से 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और लोगों ने धरती तक कांपती महसूस की। विस्फोट के तुरंत बाद फैक्ट्री से काले धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दिया। केमिकल की तीखी दुर्गंध फैलने से आसपास के लोग घबरा गए और क्षेत्र में अफरा-तफरीमच गई। सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय और विकास बारेगामा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया। घटना स्थल पर पहुंचे कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने तत्काल जिला कलेक्टर को पूरे मामले की जानकारी दी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, डीवाईएसपी हरजी लाल यादव और थाना अधिकारी सुनील शर्मा सहित भारी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। चित्तौड़गढ़ से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड भी बुलवाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। धमाके के समय फैक्ट्री के पास सो रहे कर्मचारियों की चद्दर तक गिर गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। केमिकल के संभावित प्रभाव को देखते हुए स्थानीय नागरिकों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे कपासन क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल