श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धा का अनोखा तोहफा, बेटे के 97% आने पर चांदी की किताब चढ़ाई

अनोखी आस्था: मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ को चढ़ाई चांदी की किताब

श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धा का अनोखा तोहफा, बेटे के 97% आने पर चांदी की किताब चढ़ाई
चित्तौड़गढ़ के व्यवसायी सुनील काबरा ने बेटे चिन्मय के सीबीएसई 12वीं में 97% अंक लाने पर सांवलियाजी मंदिर में चांदी की किताब भेंट की। अहमदाबाद में विशेष आर्डर देकर तैयार कराई गई 50 ग्राम चांदी की इस 5 पन्नों वाली अनूठी किताब पर 'श्री सांवलिया सेठ की जय' और '12वीं पास' अंकित है।

चित्तौड़गढ़। एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर भगवान श्री सांवलियाजी मंदिर में चांदी की विशेष किताब भेंट की। प्रतापनगर निवासी बर्तन व्यवसायी सुनील काबरा ने बेटे चिन्मय के अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए यह मन्नत मांगी थी। सीबीएसई 12वीं कॉमर्स के घोषित परिणाम में चिन्मय काबरा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। बेटे की इस सफलता से खुश होकर शुक्रवार को सुनील काबरा अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और राजभोग आरती के दौरान भगवान को चांदी की किताब अर्पित की। सुनील काबरा ने बताया कि करीब 50 ग्राम चांदी से बनी इस किताब में कुल पांच पन्ने हैं। इसे अहमदाबाद में विशेष ऑर्डर देकर तैयार कराया गया था। किताब के पहले पेज पर एक ओर श्री सांवलिया सेठ की जय और दूसरी ओर 12वीं पास अंकित है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना