ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार

प्रकाश को मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया

ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार
अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को ननिहाल आया हुआ था। सुबह वह परिवार को शौच जाने का कहकर घर से निकला और गांव के पास स्थित जोहड़ में धारदार चाकू से खुद का गला काट लिया। खेत मालिक ने घटना की सूचना परिवार को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रकाश को निजी वाहन से रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए।

चूरू। रामगढ़ रसूलपुरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को हिला दिया। कल्याणपुरा नवलगढ़ निवासी 35 वर्षीय प्रकाश भोपा अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार सुबह वह परिवार को शौच जाने का कहकर घर से निकला और गांव के पास स्थित जोहड़ में धारदार चाकू से खुद का गला काट लिया। खेत मालिक ने घटना की सूचना परिवार को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रकाश को निजी वाहन से रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे चूरू के डीबी अस्पताल रैफर कर दिया गया। अस्पताल में मौजूद भंवरलाल ने बताया कि प्रकाश ने अचानक यह कदम उठाया जिससे परिवारजन स्तब्ध रह गए।

डॉक्टरों ने पाया कि उसके गले की नस कट चुकी थी और स्थिति बेहद गंभीर थी। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल एवं सर्जन विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम पुकार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। उन्होंने प्रकाश की हालत को देखते हुए उसे बाहर रैफर करने के बजाय डीबी अस्पताल में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. विकास देवड़ा और उनकी टीम ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद प्रकाश को मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम