स्कूल के गेट के बाहर बच्चे के सिर से चमड़ी चींच ले गया कुत्ता, पहली बार बड़े भाई के साथ गया था स्कूल 

चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर

स्कूल के गेट के बाहर बच्चे के सिर से चमड़ी चींच ले गया कुत्ता, पहली बार बड़े भाई के साथ गया था स्कूल 

निकटवर्ती गांव ऊपनी स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के गेट के निकट सुबह एक आवारा कुत्ते ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते एक ग्रामीण ने बच्चे की जान बचा ली।

श्रीडूंगरगढ़। निकटवर्ती गांव ऊपनी स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के गेट के निकट मंगलवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते एक ग्रामीण ने बच्चे की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ऊपनी निवासी रामप्रताप सिद्ध का 4 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था।

इसी दौरान बच्चा अचानक स्कूल परिसर से बाहर निकल आया। गेट के पास मौजूद आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच लिया। बालक की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने साहस दिखा किसी तरह कुत्ते को भगाया और बालक को छुड़वाया। तब तक कुत्ता बच्चे के सिर में गहरा घाव कर चुका था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर