PWD में पदोन्नति के बाद पदस्थापन प्रक्रिया पूरी : 414 कार्मिकों की सूची जारी, प्रक्रिया में एपीओ चल रहे 8 सहायक और 8 अधिशासी अभियंता भी शामिल

कदम विभाग की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने में सहायक होगा

PWD में पदोन्नति के बाद पदस्थापन प्रक्रिया पूरी : 414 कार्मिकों की सूची जारी, प्रक्रिया में एपीओ चल रहे 8 सहायक और 8 अधिशासी अभियंता भी शामिल

सार्वजनिक निर्माण विभाग में पदोन्नति के बाद पदस्थापन का इंतजार समाप्त हो गया

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग में पदोन्नति के बाद पदस्थापन का इंतजार समाप्त हो गया। देर रात विभाग ने पदस्थापन की सूची जारी कर 414 कार्मिकों को उनके नए स्थानों पर नियुक्त किया। इस सूची में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत 255 कार्मिक शामिल हैं।

वहीं, सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नत 151 कार्मिकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा, सहायक अभियंता (विद्युत) के 8 पदोन्नत कार्मिकों को भी उनके स्थानों पर नियुक्त किया गया है। इस प्रक्रिया में एपीओ चल रहे 8 सहायक और 8 अधिशासी अभियंता भी शामिल हैं, जिन्हें पदस्थापन देकर विभागीय कामकाज में शामिल किया गया।

पदोन्नति और पदस्थापन को लेकर लंबे समय से प्रतीक्षारत कार्मिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कदम विभाग की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने में सहायक होगा। इस सूची का प्रकाशन विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिससे कार्मिक और संबंधित अधिकारी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना