जयपुर में 10 किमी का सफर, 29 मिनट 16 सेकंड में पूरा! पीक आवर्स में ट्रैफिक बढ़ा रहा सफर का समय

बेंगलुरु सबसे आगे, दिल्ली में 24 मिनट

जयपुर में 10 किमी का सफर, 29 मिनट 16 सेकंड में पूरा! पीक आवर्स में ट्रैफिक बढ़ा रहा सफर का समय
पीक आवर्स में जयपुर में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 29 मिनट 16 सेकंड लगते हैं। भारतीय शहरों में जयपुर छठे स्थान पर। बेंगलुरु 36 मिनट 09 सेकंड के साथ सबसे ऊपर। कोलकाता, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई के बाद जयपुर का स्थान।

जयपुर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक का असर अब लोगों के सफर के समय पर भी साफ दिखाई दे रहा है। टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2026 के अनुसार, पीक आवर्स में जयपुर में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 29 मिनट 16 सेकंड लगते हैं। इस आंकड़े के साथ जयपुर भारतीय शहरों की सूची में छठे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 किलोमीटर के सफर में सबसे ज्यादा समय बेंगलुरु में 36 मिनट 09 सेकंड लगता है। इसके बाद कोलकाता में 35 मिनट 18 सेकंड, पुणे में 33 मिनट 20 सेकंड, हैदराबाद में 32 मिनट 37 सेकंड और चेन्नई में 31 मिनट 15 सेकंड का समय लगता है। जयपुर के बाद अहमदाबाद में 28 मिनट 59 सेकंड, मुंबई में 28 मिनट 51 सेकंड और दिल्ली में 24 मिनट में 10 किलोमीटर का सफर पूरा होता है।

अंतरराष्ट्रीय शहरों की बात करें तो लंदन में 20 मिनट 39 सेकंड, न्यूयॉर्क में 20 मिनट 14 सेकंड, सिंगापुर में 18 मिनट 57 सेकंड, बर्लिन में 18 मिनट 06 सेकंड और टोक्यो में 17 मिनट 48 सेकंड में 10 किलोमीटर की दूरी तय होती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत