जयपुर: भट्टा बस्ती थाना इलाके में नमाज के दौरान हादसा, दीवार ढ़हने से 10 लोग मलबे में दबे

जयपुर हादसा: नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 10 लोग मलबे में दबे

जयपुर: भट्टा बस्ती थाना इलाके में नमाज के दौरान हादसा, दीवार ढ़हने से 10 लोग मलबे में दबे
जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबे 10 युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। घायलों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

जयपुर। शहर में शुक्रवार को नमाज के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नमाज अदा करते समय अचानक पास की एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में करीब 10 लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी होग गई और लोगों में चीख-पुकार का माहौल हो गया।

स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय युवकों ने मिलकर मलबा हटाया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 5 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है। घायलों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है।

अन्य घायलों का कांवटिया अस्पताल में ही ईलाज चल किया जा रहा है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का फीडबैक लिया। दीवार गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुक्रवार के दिन लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में इक्ट्ठा हुए थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया।

Read More क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 : साक्षी चौधरी बनीं विनर, फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का दिखा शानदार संगम

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना की औपचारिक शुरुआत कर...
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नागेंद्र के इस्तीफे की अटकलों पर शिवकुमार ने लगाया विराम, कहा- इस्तीफे का सवाल ही नहीं
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल में बाढ़ का कहर, 28 सुरक्षाकर्मी लापता; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स तबाह
निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम